पाकिस्तान ने भारत के 22 मछुआरों को किया गिरफ्तार - Daynik Khabor

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, December 1, 2018

पाकिस्तान ने भारत के 22 मछुआरों को किया गिरफ्तार

कराची, 30 नवंबर (भाषा) पाकिस्तानी अधिकारियों ने 22 भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के मामले में गिरफ्तार किया। एक सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी’ (पीएमएसए) के कर्मियों ने एक अभियान के दौरान इन मछुआरों को गिरफ्तार किया। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि मछुआरों की तीन नौकाएं भी जब्त की गई हैं। इन मछुआरों को डॉक पुलिस को सौंप दिया गया था। शुक्रवार को उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया जिसने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें https://ift.tt/2FRsFW8

No comments:

Post a Comment

Pages