झारखंड: बजरंग दल के नेता की हत्या, ​बाइक सवार हमलावरों ने बम से किया हमला - Daynik Khabor

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, November 12, 2022

झारखंड: बजरंग दल के नेता की हत्या, ​बाइक सवार हमलावरों ने बम से किया हमला

चाईबासा: झारखंड में चाईबासा जिले के चक्रधरपुर इलाके में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने देसी बम से हमला कर बजरंग दल के नेता की हत्या कर दी।चक्रधरपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि झारखंड के चक्रधरपुर में भारत भवन के पास अज्ञात व्यक्तियों ने गिरिराज सेना के अध्यक्ष और बजरंग दल के नेता कमल देवगिरी की बम से हमला कर हत्या कर दी। बाइक सवार हमलावरों ने बम से किया हमलाबताया जाता है कि शनिवार की शाम कमलदेव गिरी अपने एक साथी के साथ मोटर साईकिल से भारत भव चौक पहुंचे। उसी समय पीछे से अपराधकर्मियो ने उन्हें बम मार दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई। दुकाने आदि बंद होने लगे। स्थानीय कुछ लोगों ने उन्हें उठाकर रेलवे अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग रेलवे अस्पताल पहुंचे। उसके बाद ही एनएच-75 को जाम कर दिया गया। कमलदेव गिरी सोमवार को भाजपा जॉइन करने वाले थे मृतक 30 वर्षीय कमलदेव गिरी बजरंग दल से जुड़े हुए थे और गिरीराज सेना नामक अपना एक संगठना बना रखा था। हिन्दू विचारधारा से प्रभावित कमलदेव गिरी सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। वे सोमवार को केन्द्रीय मंत्री के समक्ष भाजपा जॉइन करने वाले थे। चक्रधरपुर नगर परिशद के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। काफी कम दिनो में ही उनकी पहचान सभी क्षेत्रो में बन गई थी। परिजनों ने शव को लेकर चले गए अपने घर, पुलिस देखती रह गई घटना के बाद स्थिति काफी बिगड़ गई है। घटना स्थल के पास एक विशेष समुदाय के लोग रहते है, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई है। इसी बीच परिजन कमलदेव गिरी के शव को लेकर अपने घर चले गये है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है।


from https://ift.tt/qcMUAGT

No comments:

Post a Comment

Pages