फिल्मों पर बेवजह बोलने की क्या जरूरत... पीएम मोदी ने बड़बोले BJP नेताओं को दी नसीहत - Daynik Khabor

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 17, 2023

फिल्मों पर बेवजह बोलने की क्या जरूरत... पीएम मोदी ने बड़बोले BJP नेताओं को दी नसीहत

नई दिल्ली: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को कई संदेश दिए। इनमें कई सुझाव और कुछ नसीहतें भी थीं। पीएम मोदी ने नेताओं को गलत बयानबाजी से बचने की सलाह दी। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि हम सारे दिन काम करते हैं और कुछ लोग किसी फिल्म पर बयान दे देते हैं। इसके बाद इसकी चर्चा पूरे दिन मीडिया में होती है और वही चलता रहता है। पीएम मोदी ने कहा कि नेताओं को बेवजह के बयानों से बचना चाहिए। हालांकि पीएम मोदी ने न ही किसी नेता का नाम लिया और न ही किसी फिल्म का। हालांकि जैसे ही यह खबर सामने आई लोग इसे पठान फिल्म से जोड़कर देखने लगे। पठान फिल्म के गाने पर हाल ही में काफी बवाल मचा था और पार्टी के कुछ नेताओं ने इस पर अपना विरोध भी जताया था। यह खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि यह बात जरूर नरोत्तम मिश्रा के लिए कही गई होगी। फिल्म पठान को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया था। फिल्म पठान इसी महीने रिलीज होने वाली है और इसके एक गाने पर काफी बवाल हो रहा है।पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से पसमांदा मुसलमानों, बोहरा मुस्लिमों तक पहुंच बनाने को कहा। पीएम मोदी ने ईसाई वोट बैंक को लेकर भी संदेश दिया। पीएम ने कहा कि कोई हमें वोट दे या ना दें लेकिन सबसे संपर्क बनाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत के जीवन का सर्वोत्तम समय आने वाला है, इसलिए ऐसे समय में देश के विकास में योगदान देने के लिए सभी को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं से यह आह्वान भी किया कि वे अमृत काल को कर्तव्य काल में परवर्तित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दें, तभी देश को तेजी से आगे ले जाया जा सकता है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा अब केवल एक राजनीतिक आंदोलन नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक आंदोलन में रूपांतरित हो गया है।


from https://ift.tt/FOWn6kK

No comments:

Post a Comment

Pages