मुझे जनता ने सीएम बनाया, आप न ही बोलें तो अच्छा... भगवंत मान का राहुल गांधी पर पलटवार - Daynik Khabor

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, January 16, 2023

मुझे जनता ने सीएम बनाया, आप न ही बोलें तो अच्छा... भगवंत मान का राहुल गांधी पर पलटवार

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। भगवंत मान ने कहा कि उन्हें पंजाब की जनता ने सीएम बनाया है। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि चुने हुए सीएम को उन्होंने 2 मिनट में दिल्ली से बेइज्जत करके हटा दिया। पंजाब के होशियारपुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि पंजाब के सीएम को किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए।भगवंत मान ने ट्वीट करके लिखा, राहुल जी, पंजाब में आप उल्टा सीधा ना ही बोले तो अच्छा है... मुझे CM पंजाब की जनता ने बनाया है और चन्नी जी को राहुल गांधी ने..आपने 2 मिनट में चुने हुए CM कैप्टन साहब को दिल्ली से बेइज्जत करके हटा दिया था..यात्रा में पंजाब के अध्यक्ष को धक्के पड़ रहे हैं..आप बोलते अच्छे नहीं लगते..।राहुल गांधी ने क्या कहा था?राहुल गांधी ने कहा था कि भगवंत मान को स्वतंत्र रूप से राज्य चलाना चाहिए। राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब को पंजाब से चलाया जाना चाहिए, इसे दिल्ली से नहीं चलाया जाना चाहिए।राहुल गांधी ने कहा, 'मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि आप पंजाब के मुख्यमंत्री हैं, पंजाब को पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए। भगवंत मान को (अरविंद) केजरीवाल जी और दिल्ली के दबाव में नहीं आना चाहिए।'


from https://ift.tt/jnxf5lt

No comments:

Post a Comment

Pages