यूपी : सुनो बच्चों छुट्टी खत्म! सोमवार से खुलेंगे स्कूल, समय में बदलाव, जानिए टाइमिंग - Daynik Khabor

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 15, 2023

यूपी : सुनो बच्चों छुट्टी खत्म! सोमवार से खुलेंगे स्कूल, समय में बदलाव, जानिए टाइमिंग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्कूलों को फिर से खोलने का ऐलान किया गया है। रविवार देर शाम बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी किया है। सोमवार यानी 16 से 21 जनवरी तक कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक खुलेंगे। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक स्कूल खोले जाएंगे। बता दें कि बीते दिनों बढ़ती ठंड के चलते स्कूलों को बन्द करने का आदेश दिया गया था।

आदेश का पालन न करने पर होगी कार्रवाई

बीएसए द्वारा जारी आदेश सभी परिषदीय स्कूलों के अलावा सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। ऐसा न करने की दशा में संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, लखनऊ जिलाधिकारी ने जारी आदेश में कहा गया था कि 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी। प्रीबोर्ड, प्रैक्टिकल वाली कक्षाएं संचालित होंगी। वहीं ऑनलाइन ना होने की दशा में 11 जनवरी तक छुट्टी रहेगी।

ठंड से मिली लोगों को बड़ी राहत

बीते 14 जनवरी से राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जनपदों में लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली है। क्योंकि सुबह होते ही धूप खिलखिलाकर निकल रही है।लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश गलन-ठिठुरन भरी ठंड की चपेट में अभी भी है। कुछ इलाकों में तो रविवार को पारे में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। आगरा 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन शीतलहर चलने के आसार हैं। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में कोहरे को लेकर अभी भी यलो अलर्ट है।

वाराणसी में भी खुलेंगे स्कूल ये रहेगी टाइमिंग

वहीं वाराणसी में विद्यालय का समय सुबह और शाम को ठंड को देखते हुए 10:00 से 2:00 बजे का रहेगा जिलाधिकारी एस. राजलिंगम द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में कल से 16 जनवरी, सोमवार से सभी विद्यालय खुलेंगे। विद्यालय का समय सुबह और शाम को ठंड को देखते हुए 10:00 से 2:00 बजे का रहेगा।


from https://ift.tt/kVeOG2v

No comments:

Post a Comment

Pages