'केजरीवाल के आवास के पास 22 में से 15 अधिकारियों के मकान ढहा दिए या खाली कराया', कांग्रेस नेता ने LG को लिखा पत्र - Daynik Khabor

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, May 8, 2023

'केजरीवाल के आवास के पास 22 में से 15 अधिकारियों के मकान ढहा दिए या खाली कराया', कांग्रेस नेता ने LG को लिखा पत्र

नई दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के निर्माण पर हुए अत्यधिक खर्च की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने पर मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने की भी मांग की है। उपराज्यपाल को लिखे पत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि वह दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में अत्यधिक खर्च, पर्यावरणीय नुकसान और विरासत संरक्षण और जोनल योजनाओं के उल्लंघन को लेकर गहरी चिंता और निराशा व्यक्त करते हैं।दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रमुख माकन ने कहा कि मुख्यमंत्री के नए आवास के निर्माण में सरकारी खजाने से करीब 171 करोड़ रुपये खर्च हुए, फ्लैगस्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री आवास के पास 22 में से 15 अधिकारियों के आवास ढहा दिए गए या खाली करा लिए गए जबकि बाकी को दोबारा आवंटित नहीं करने को कहा गया है। उन्होंने कहा, मैं आपसे इस मामले की जांच कराने का अनुरोध करता हूं और दोषी पाए जाने पर प्रमुख लाभकर्ता मुख्यमंत्री और मुख्य दोषी पीडब्ल्यूडी मंत्री पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दें। माकन ने आरोप लगाया कि नए मुख्यमंत्री आवास ने मास्टर प्लान दिल्ली (एमपीडी) 2021 का उल्लंघन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसे सिविल लाइंस ओल्ड बंगला जोन में बनाया गया है जो एमपीडी 2021 के तहत एक संरक्षित क्षेत्र है।


from https://ift.tt/xB1RMwH

No comments:

Post a Comment

Pages