पैगंबर मोहम्मद साहब शाकाहारी थे, हमने 40-50 बार पढ़ी कुरान... बीजेपी सांसद मेनका गांधी का दावा - Daynik Khabor

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, May 3, 2023

पैगंबर मोहम्मद साहब शाकाहारी थे, हमने 40-50 बार पढ़ी कुरान... बीजेपी सांसद मेनका गांधी का दावा

सुल्तानपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के चार दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार को दौरे के तीसरे दिन सांसद मेनका गांधी ने विद्यालय प्रबंधक व अध्यापकों से बच्चों को धार्मिक ग्रंथ कुरान, बाइबल व गीता आदि पढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने बताया की कुरान उन्होंने 40-50 बार पढ़ी है, कोई धर्म व कौम हिंसा की बात नही करता। सभी आपस में प्रेम व भाईचारा को बढ़ाने की बात करते है। उन्होंने बताया प्रॉफिट मोहम्मद साहब खुद शाकाहारी थे।मेनका गांधी ने यहां पर दो दर्जन से अधिक मेधावी बच्चों को और भी सम्मानित किया। मेनका गांधी ने कहा कि सुल्तानपुर में मेधा की कमी नहीं है।सुल्तानपुर के बच्चों ने देश व विदेश में अपनी प्रतिभा के बल पर परचम लहराया है। उन्होंने कहा बच्चों को सभी धर्मों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

दोस्तपुर व कादीपुर नगर पंचायत में इस बार टूटेगा मिथक

दौरे के तीसरे दिन मेनका गांधी ने सुलतानपुर, दोस्तपुर एवं कादीपुर के पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में एक दर्जन से अधिक चुनावी जनसभा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा प्रथानमंत्री ने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में शौचालय, आवास, गैस कनेक्शन, मुफ्त अनाज आदि देकर गरीबों की जिंदगी को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा दोस्तपुर व कादीपुर नगर पंचायत में इस बार मिथक टूटेगा। अगला चेयरमैन भाजपा का ही होगा।

बिरसिंहपुर हॉस्पिटल को मिल जाएंगे जल्द 10 चिकित्सक

मेनका गांधी ने कहा कि बिरसिंहपुर में डॉक्टरों की तैनाती के लिए उनकी मुख्यमंत्री से बात हुई है। बहुत जल्द 10 चिकित्सक अस्पताल को मिल जाएंगे। सांसद ने कहा कि सुल्तानपुर जिले में शीघ्र ही अमरनाथ यात्रा पंजीयन केंद्र की सुविधा भी शुरू की जाएगी।


from https://ift.tt/l7cAPy9

No comments:

Post a Comment

Pages