ईशान और सूर्या की तूफानी फिफ्टी के आगे ढेर हुए पंजाब के शेर, घर में घुसकर पूरा किया बदला - Daynik Khabor

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, May 3, 2023

ईशान और सूर्या की तूफानी फिफ्टी के आगे ढेर हुए पंजाब के शेर, घर में घुसकर पूरा किया बदला

मोहाली: ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की तूफानी फिफ्टी से मुंबई इंडियंस ने पंजाब को किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मोहाली में खेला गया था और इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 46वां मैच था। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 214 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में मुंबई ने 7 गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया।पंजाब के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए थे। हालांकि इसके बाद ईशान ने मुंबई के लिए मोर्चा संभाल लिया। ईशान को कुछ के लिए कैमरून ग्रीन का साथ मिला लेकिन असली रंग जमा ग्रीन के आउट के होने बाद।कैमरून ग्रीन 18 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उसके बाद फिर क्या था। दोनों छोर से पंजाब के गेंदबाजों की जमकर पिटाई। ईशान और सूर्या के बीच 100 से अधिक रनों की साझेदारी हुई। ईशान किशन मुंबई के लिए 41 गेंद में 75 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के भी लगाए।वहीं सूर्यकुमार यादव 31 गेंद में 66 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि जि अंदाज में ये दोनों बल्लेबाजों ने अपना खेल दिखाया ऐसा लगा कि वह टीम को जीत दिला कर ही वापस लौटेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।ईशान और सूर्या के आउट के बाद भी मुंबई की रन गति में कमी नहीं आई। टीम के लिए तिलक वर्मा और टिम डेविड ने टीम को आसान जीत दिला दी। टिम डेविड ने 10 गेंद में 19 रनों की पारी खेली जबकि वर्मा ने 10 गेंद में 26 की तूफानी पारी खेली।


from https://ift.tt/mVHQqJZ

No comments:

Post a Comment

Pages