साक्षी को भी प्यार था या फिर जबर्दस्ती कर रहा था साहिल? लड़की की सहेली ने सारे राज बता दिए - Daynik Khabor

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, May 29, 2023

साक्षी को भी प्यार था या फिर जबर्दस्ती कर रहा था साहिल? लड़की की सहेली ने सारे राज बता दिए

नई दिल्ली: दिल्ली के साक्षी हत्याकांड ने पूरे देश को दहला दिया है। साहिल ने बेहद दरिंदगी से साक्षी की सरेआम चाकू से कई वार करके हत्या कर दी। हत्यारे के सिर पर इनकी सनक सवार थी कि जब उसका चाकू से मारकर दिल नहीं भरा तो उसने एक बडे पत्थर से साक्षी पर हमला किया। पुलिस ने अभी तक साहिल और साक्षी के बीच दोस्ती या प्रेम को लेकर कोई बात नहीं कही है। लेकिन साक्षी की एक दोस्त ने दावा किया है कि साहिल हिंदू बनकर साक्षी के पीछे पड़ा था। साहिल गले में रुद्राक्ष की माला और हाथ में कलावा बांधता था। शायद साक्षी साहिल की सच्चाई जानती थी। जब साहिल को लगा कि वो उसके चंगुल में नहीं फंसेगी तो उसने मर्डर का प्लान बनाया।हिंदू होने का ढोंग करता था साहिलसाक्षी की एक दोस्त ने दावा किया कि ये मामला एकतरफा प्यार का है। ये पागलपन का मामला है। वो शोऑफ करता था कि वो हिंदू है, लेकिन वो हिंदू नहीं है। साहिल गले में रुद्राक्ष की माला और हाथ में कलावा बांधता था। उसने अपना पूरा नाम भी नहीं बताया था। पुलिस ने अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन साक्षी की सहेली के बयान से इस मामले में नए ऐंगल सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि साहिल हिंदू बनकर साक्षी को अपने प्रेम के जाल में फंसाना चाह रहा था, लेकिन साक्षी उसकी सच्चाई जान गई थी। जब साहिल को ये बात समझ में आ गई कि साक्षी नहीं फंसेगी तो उसने उसकी हत्या की साजिश रची।'किसी ने साक्षी को नहीं बचाया'साक्षी की सहेली ने बताया, 'जब साहिल हत्या कर रहा था, तो किसी ने साक्षी को नहीं बचाया। जब एक लड़के ने उसे रोकने की कोशिश की तो उस पर भी चाकू से हमला किया। साक्षी ने साहिल के बारे में पहले कभी जिक्र नहीं किया था। वो हमेशा खुश रहने वाली लड़की थी। वो पढ़ने-लिखने वाली लड़की थी, वो किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखती थी। परिवार में कोई मनमुटाव की वजह से वो अपनी दोस्त नीतू के घर रहती थी।''हत्यारे साहिल को फांसी हो'साक्षी के सहेली ने कहा कि हत्यारे साहिल को कड़ी सजा होनी चाहिए। उसे फांसी मिलनी चाहिए। अगर उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो और लोगों को भी छूट मिलेगी। आज साक्षी के साथ ये सब हुआ है कल किसी और लड़की के साथ होगा। पुलिस को कुछ ऐसा करना चाहिए ताकि हम सेफ फील कर सकें।


from https://ift.tt/oeXvkY5

No comments:

Post a Comment

Pages